हादसा: पानीपत में घर की छत गिरने से दबे 5 लोग, मची चीख पुकार

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Jan, 2025 10:08 AM

roof of a house collapsed in panipat 5 people were buried

पानीपत जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के गांव बबैल में घर की छत गिर गई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां जिले के गांव बबैल में घर की छत गिर गई। जिसके नीचे पांच लोग दब गए और गंभीर रुप से  घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कमरे में तीन लड़कियां, एक लड़का और उसकी मां सो रही थी। 

छत गिरते ही मची चीख-पुकार 

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब ढाई बजे अचानक छत गिर गई और नीचे कमरे में सो रहे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। छत के नीचे दबे लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाला। छत गिरते ही घर में चीख पुकार मच गई और पड़ोसियों ने आकर परिवार के सदस्यों को बाहर निकलवाने में मदद की। सभी को रात के करीब 2:30 बजे ही पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक महीने पहले ही बेटी की शादी थी। परिवार ने आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!