Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग का हरियाणा को भी इंतजार, रोहतक की इस कंपनी का 'मिशन मून' में है खास रोल

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Aug, 2023 05:07 PM

rohtak is also waiting for the successful landing chandrayaan 3

हरियाणा राज्य का एक छोटा सा शहर रोहतक भी इसरो के ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बनने जा रहा है। चंद्रयान पार्ट 3 आज शाम इतिहास रचते हुए लैंडिंग करने जा रहा है। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों सहित रोहतक एलपीएस बोसॉर्ड के लोगों की भी...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : हरियाणा राज्य का एक छोटा सा शहर रोहतक भी इसरो के ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा बनने जा रहा है। चंद्रयान पार्ट 3 आज शाम इतिहास रचते हुए लैंडिंग करने जा रहा है। चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों सहित रोहतक एलपीएस बोसॉर्ड के लोगों की भी धड़कन है जो तेज हो गई हैं। क्योंकि चंद्रयान के निर्माण में लगे लगभग 1 लाख 50 हजार नट बोल्ट इसी कंपनी द्वारा तैयार किए गए हैं।  

PunjabKesari

देश रचेगा इतिहास 

एलपीएस बोसॉर्ड कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश जैन उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग होगी। आज सुबह वह घर से भगवान के सामने प्रार्थना कर निकले हैं कि लैंडिंग सफल हो और उन्हें पूरी उम्मीद भी है कि देश इतिहास रचेगा और चंद्रयान चांद की धरती को सफलतापूर्वक छू जाएगा। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जो नट बोल्ट चंद्रयान-3 में लगे हैं उनको तैयार करने में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाता है और उसके लिए उनकी कंपनी में एक स्पेशल टीम काम करती है। आज वह खुश हैं कि इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाले चंद्रयान-3 के साथ उनका नाम भी जुड़ जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने जो मेक इन इंडिया का नारा दिया है उसे लेकर वह काम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चंद्रयान में लगे तमाम नट बोल्ट उनकी कंपनी द्वारा पिछले साल सितंबर में ही उपलब्ध करवा दिए गए थे। 

राजेश जैन ने कहा कि वह इसके लिए बधाई देते हैं कि आज चंद्रयान 3 की सक्सेसफुल लैंडिंग होगी और पूरा देश इसका इंतजार कर रहा है। उनकी कंपनी के भी बहुत सारे पार्ट इस चंद्रयान-3 में लगे हुए हैं। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। इस सफलता के साथ देश के और भी बहुत से प्रोजेक्ट काफी गति से आगे बढ़ेंगे और उनमें भी उन्हें सहयोग करने का मौका मिलेगा। अब तो बस यह इंतजार है कि इस प्रोजेक्ट को किसी की नजर ना लगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!