गोलियों की गूंज से थर्राया रोहतक...घर के बाहर टहल रहे फाइनेंसर को मारी गोली, फैली दहशत

Edited By Harman, Updated: 08 Jun, 2026 05:24 PM

rohtak financier shot while strolling outside his home

रोहतक की ओमेक्स सिटी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां रविवार देर रात घर के बाहर टहल रहे एक फाइनेंसर पर फायरिंग की गई है।  गोली पीड़ित की कमर में लगी। खून से लथपथ घायल फाइनेंसर घर की ओर भागा। गाड़ी लेकर स्वयं निजी अस्पताल पहुंचकर इलाज...

रोहतक : रोहतक की ओमेक्स सिटी से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां रविवार देर रात घर के बाहर टहल रहे एक फाइनेंसर पर फायरिंग की गई है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित की पहचान झज्जर जिले के गांव डीघल के फाइनेंसर लवकेश उर्फ पप्पू के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि फाइनेंसर लवकेश घर के बाहर टहल रहे थे। इस दौरान दो पैदल आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पीड़ित की कमर में लगी। खून से लथपथ घायल फाइनेंसर घर की ओर भागा। गाड़ी लेकर स्वयं निजी अस्पताल पहुंचकर इलाज शुरू करवाया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। वहीं इस खौफनाक फायरिंग की वारदात ने पूरा इलाका दहला दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!