ग्रुप सी, डी के पदों पर भर्ती का संशोधित परिणाम जारी किया, हाईकोर्ट के आदेश पर जारी हुई लिस्ट

Edited By Isha, Updated: 20 May, 2026 01:56 PM

revised results for group c and d recruitment released

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी, डी के पदों का संशोधित परिणाम घोषित किया है। वर्ष 2023 में ग्रुप सी में असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम), दमकल विभाग में फायरमैन कम ड्राइवर व अन्य पदों के लिए हुई

चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-सी, डी के पदों का संशोधित परिणाम घोषित किया है। वर्ष 2023 में ग्रुप सी में असिस्टेंट लाइनमैन (एएलएम), दमकल विभाग में फायरमैन कम ड्राइवर व अन्य पदों के लिए हुई परीक्षा का हाईकोर्ट के आदेश यह संशोधित परिणाम घोषित किया है। पदों के 590 इसी तरह से ग्रुप डी में खेल कोटे से संबंधित पदों का परिणाम भी दोबारा जारी किया गया है। इन पदों के लिए वर्ष 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से अभ्यर्थियों को जानकारी दी है कि यदि किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या है तो वह गूगल फॉर्म के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। आयोग के चेयरमैन ने यह भी जानकारी दी है कि जिन अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट के आदेश पर जारी किया है। 

चेयरमैन हिम्मत सिंह की अभ्यर्थियों से अपील: समस्या होने पर भरें 'गूगल फॉर्म'
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सभी सफल और संबंधित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। यदि किसी भी अभ्यर्थी को इस संशोधित परिणाम को लेकर कोई समस्या, आपत्ति या संदेह है, तो उन्हें परेशान होने या आयोग के दफ्तर चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आयोग ने एक गूगल फॉर्म (Google Form) जारी किया है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी शिकायत या जानकारी सीधे आयोग तक पहुंचा सकते हैं।"

चेयरमैन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन भी अभ्यर्थियों का परिणाम रोका गया था या बदला गया है, वह पूरी तरह से हाईकोर्ट के आदेशानुसार और नियमों के तहत ही जारी किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!