Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Jun, 2025 08:19 PM

हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के भाई और रिटायर्ड IRS अधिकारी देवेंद्र कल्याण को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए हैं।
डेस्कः हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के भाई और रिटायर्ड IRS अधिकारी देवेंद्र कल्याण को राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के आदेश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए हैं। देवेंद्र कल्याण हाल ही में आबकारी एवं कराधान विभाग के प्रधान सचिव के पद के पद पर रहे हैं। उनकी नियुक्ति 2008 बैच के आईएएस राजीव रतन के पद छोड़ने के बाद हुई है।
अप्रैल 2023 में देवेंद्र कल्याण हरियाणा में प्रतिनियुक्ति पर आए थे। एक्साइज विभाग से पहले वे आयकर विभाग में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रहे हैं। देवेंद्र सिंह 1990 बैच के IRS आईटी अधिकारी रहे हैं। देवेंद्र कल्याण ने केंद्र सरकार में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
हरविंद्र कल्याण के भाई हैं देवेंद्र कल्याण
रिटायर्ड अधिकारी देवेंद्र कल्याण हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण के भाई हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पोस्टिंग को लेकर भारतीय चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट रविंद्र सिंह ढुल ने उनकी हटाने की मांग की थी, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)