Pics:हरियाणा में कल जाट भरेंगे आंदोलन की हुंकार,प्रदेश भर में निकाला फ्लैग मार्च

Edited By Updated: 28 Jan, 2017 04:05 PM

removed a flag march in the fatehabad jat agitsn

फतेहाबाद में जाट आंदोलन को लेकर पुलिस की ओर से जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फतेहाबाद (गौतम तारिफ):फतेहाबाद में जाट आंदोलन को लेकर पुलिस की ओर से जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के पुलिस अधीक्षक ओपी नरवाल की ओर से पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की मीटिंग ली गई और फिर फोर्स को फ्लैग मार्च के लिए रवाना किया गया। फतेहाबाद में जाट आंदोलन के चलते पुलिस की 6 कंपनियां तैनात की गई है। वहीं, होमगार्ड के 400 जवानों की ड्यूटी जाट आंदोलन को लेकर लगाई गई है। 

भिवानी (अशोक भारद्वाज):भिवानी में शांति भंग करने वाले कुछ शरारती तत्वों के लिए पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जिले में कानूनी व्यवस्था के साथ किसा को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा, जिसके चलते भिवानी में पुलिस की टुकड़ियों ने फ्लैग मार्च निकाला है। भिवानी के चारों तरफ पुलिस के जवान तैनात किए गए है।











 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!