गर्मी से मिली लोगों को राहत, 15 डिग्री तक लुढ़का पारा

Edited By Manisha rana, Updated: 25 May, 2022 08:26 AM

relief to the people from the heat the mercury dropped to 15 degrees

शहर में बीते दिनों हुई बारिश से लोगों ने अब राहत की सांस ली है। गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था पर बारिश के कारण मानसून में ...

गुडग़ांव (ब्यूरो) : शहर में बीते दिनों हुई बारिश से लोगों ने अब राहत की सांस ली है। गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया था पर बारिश के कारण मानसून में ठण्डक आई है। तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। 

गुरुग्राम में पारा 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आपको बता दें कि बीते दिनों जिस तरह साइबर सिटीवासी गर्मी की मार झेल रहे थे। प्रतिदिन तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा था जिससे लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा इसके साथ ही शहर में घुम रहे अवारा पशुओं की हालत भी बद्तर हो गई थी व दोपहर के समय लोगों का निकलना मुश्किल पड़ गया था व गर्म हवा के झोकों ने तो लोगों की समस्याएं बढ़ा थी और बढ़ती गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया था।

निरंतर बढ़ रहे तापमान में कई छोटी बड़ी बीमारियों से लोगो को जूझना पड़ा पर बीते दिनों हुई बारिश से लोगों व जानवरो को भी गर्मी से राहत मिली वहीं साइबर सिटी का तापमान 45 व 48 डिग्री के ऊपर पहुंच चुका था। दिन में काफी तपिस व लू के थपेड़े चल रहे थे। पर हुई बारिश से तापमान में 14 से 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!