कु.वि. की रजिस्ट्रार ने विभिन्न शाखाओं का किया औचक निरीक्षण, 4 कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Edited By Isha, Updated: 11 Jan, 2020 02:00 PM

registrar did surprise inspection of general branch stir in employees

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा. नीता खन्ना ने शुक्रवार को जनरल ब्रांच तथा प्रशासनिक ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया जिसमें 184 कर्मचारियों में से 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए....

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो) : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलसचिव डा. नीता खन्ना ने शुक्रवार को जनरल ब्रांच तथा प्रशासनिक ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया जिसमें 184 कर्मचारियों में से 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। ऐसे कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में हड़कम्प मच गया। विश्वविद्यालय प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कुलसचिव डा. नीता खन्ना ने शुक्रवार प्रात: 9:40 मिनट पर उपरोक्त शाखाओं का निरीक्षण किया।

हाजिरी रजिस्टर चैक किया और शाखा अधीक्षकों को भी बातचीत की। प्रशासन को पिछले काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कर्मचारी कई बार निर्धारित समय से लेट पहुंचते हैं। जिस कारण विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। विश्वविद्यालय में ड्यूटी का समय प्रात: 9.30 से सायं 5.30 बजे तक का है। कई बार कर्मचारी सीटों से नदारद रहते हैं। जिस वजह से दूर-दराज से आने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कु.वि. रजिस्ट्रार ने प्रशासनिक ब्लॉक की विभिन्न शाखाओं चैक सैक्शन, प्लानिंग ब्रांच, रजिस्ट्रेशन ब्रांच व अन्य ब्रांचों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों की अनुपस्थिति रजिस्टर की चैकिंग की। अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। भविष्य में भी अन्य शाखाओं का निरीक्षण जारी रहेगा। निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कई कर्मचारी तुरंत अपनी सीटों पर बैठ गए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!