Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 28 Feb, 2019 08:39 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 28 feb

हरियाणा में आज 23 दिनों से चली आ रही हड़ताल सीएम मनोहर के आश्वासन पर खत्म कर दी है। वहीं पंजाब केसरी की खबर का असर हुआ, निगम ने अवैध ओयो होटलों पर सील लगा दी है। सोनीपत के गोहाना में एक सांड छत पर चढ़ गया, जिससे लोगों में कौतूहल बना रहा। नवीन जयहिंद...

डेस्क: हरियाणा में आज 23 दिनों से चली आ रही हड़ताल सीएम मनोहर के आश्वासन पर खत्म कर दी है। वहीं पंजाब केसरी की खबर का असर हुआ, निगम ने अवैध ओयो होटलों पर सील लगा दी है। सोनीपत के गोहाना में एक सांड छत पर चढ़ गया, जिससे लोगों में कौतूहल बना रहा। नवीन जयहिंद ने भाजपा को निशाने पर लिया, वहीं अभय चौटाला ने बताया कि 1 मार्च को होने वाली रैली में ओम प्रकाश चौटाला संबोधित करेंगे। गोपाल कांडा व सुखबीर बादल ने गुप्त मुलाकात की है। दूसरी अंधविश्वास के चलते एक नवजात बच्चे की जान चली गई। पढें आज की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में-

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी
हरियाणा में पिछले 23 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे एनएचएम के कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल व एनएचएम के एमडी के आश्वासन पर खत्म कर दी है। यह फैसला पाकिस्तान के साथ देश के हालात को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने से प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी।

होडल को मिला गीता जयंती एक्सप्रेस का ठहराव, केन्द्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
होडल को वीरवार के दिन केन्द्रीय मन्त्री कृष्णपाल गुज्जर ने गीता जयंती एक्सप्रेस के स्टॉपेज की सौगात दी है। गीता जयन्ती एक्सप्रेस के स्टेशन पर ठहराव होने पर मन्त्री कृष्णपाल व मुख्य मन्त्री के राजनैतिक सचिव ने ट्रेन को यहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दैनिक यात्रियों की यह मांग काफी समय से चली आ रही थी।

मकान की छत पर चढ़ा सांड, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उतारा (VIDEO)
गोहाना बरौदा रोड पर बने पड़े एक खाली मकान की छत पर सांड सुबह के समय जा चढ़ा। सांड को छत पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी-अपनी छतों पर चढ़कर सांड को देखने लगे। सांड को उतारने के प्रयास में उसके पास जाने वाले लोगों को सांड मारने के लिए दौड़ रहा था, जिस कारण यह लोगों के लिए और भी दुविधा का विषय बन गया।

खबर का असर: अवैध ओयो होटलों को निगम ने किया सील (VIDEO)
पंजाब केसरी टीवी पर दिखाई गई खबर के खबर असर से फरीदाबाद के रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे अवैध तरीके से ओयो होटल पर नगर निगम की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई। सभी ओयो होटल को आज नगर निगम के अधिकारियों ने सील कर दिया। बता दें कि पंजाब केसरी टीवी ने अवैध तरीके से चल रहे ओयो होटलों की खबर को प्रमुखता से दिखाया था।

कांडा और सुखबीर बादल ने दिल्ली में की गुप्त मुलाकात, सियासी हलचल तेज
हरियाणा की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर आई है, दो सियासी दिग्गजों की दिल्ली में गुप्त मुलाकात हुई है। ये दिग्गज हलोपा के सुप्रीमो गोपाल कांडा और अकाली दल नेता व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल हैं , जिन्होंने अपनी मुलाकात से प्रदेश के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है।

सीएम खट्टर ने किया 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज 5 परियोजनाओं का उद्घाटन व तीन का शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम खट्टर ने रेवाड़ी में आयोजित प्रधानमंत्री संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। 

जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही भाजपा सरकार: नवीन जयहिंद (VIDEO)
बीजेपी के संगठन को मजबूत करने के कार्यक्रमों पर आम आदमी पार्टी को एतराज है, इसके पीछे तर्क देते हुए आप प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का कहना है कि इस वक्त पाकिस्तान के साथ युद्ध जैसे हालात हैं और बीजेपी लगातार कार्यक्रम कर रही है। नवीन ने कहा इस वक्त हम प्रधानमंत्री के साथ हैं और यह वक्त बूथ नहीं बार्डर को मजबूत करने का समय है।

अंधविश्वास से गई नवजात की जान, हकीम ने कर दी दो बार सुन्नत
एक ओर देश दुनिया कम्पूयटर युग में दिनों दिन तरक्की कर रहा है, वहीं मेवात जिले में कुछ लोग आज भी रूढ़ीवादी परम्पराओं का हवाला देकर अंधविश्वास का चोला नहीं उतार पा रहे हैं। मेवात जिले के पिनगवा खंड के गांव में एक हकीम ने एक माह के सहजान पुत्र साजिद मासूम बच्चे की जान ले ली।

हांसी में होने वाली इनेलो की रैली को ओपी चौटाला करेंगे संबोधित
 नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो द्वारा 1 मार्च को हांसी में आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय जन अधिकार रैली अभूतपूर्व, ऐतिहासिक एवं विशाल होगी और विरोधियों के मुंह पर ताले लगा देगी। चौटाला आज सिरसा में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस रैली की संपूर्ण तैयारियां हो चुकी हैं और प्रदेशभर से लाखों की संख्या में लोग इस रैली में जुटेंगे।

मोदी की मन की बात सुनने में लोगों ने दिखाया खासा उत्साह
 पुलवामा हमले का बदला लेने के बाद देश व प्रदेश में मोदी- मोदी हो रही है। वहीं पाकिस्तान के साथ हुए तनाव को लेकर लोगों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुनने को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। ऐसा ही एक नजारा फरीदाबाद में देखा गया, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग स्क्रीन के सामने बैठकर मोदी के मन की बात सुनते नजर आए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!