एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, काम पर लौटे कर्मचारी

Edited By Shivam, Updated: 28 Feb, 2019 01:22 PM

nhm workers strike suspended

हरियाणा में पिछले 23 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे एनएचएम के कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल व एनएचएम के एमडी के आश्वासन पर खत्म कर दी है। यह फैसला पाकिस्तान के साथ देश के हालात को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि एनएचएम...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा में पिछले 23 दिनों से लगातार अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे एनएचएम के कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल व एनएचएम के एमडी के आश्वासन पर खत्म कर दी है। यह फैसला पाकिस्तान के साथ देश के हालात को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि एनएचएम कर्मचारियों द्वारा हड़ताल किए जाने से प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। हालांकि, अब हड़ताल खत्म होने के बाद कुछ सुधार लाया जा सकता है। 5 फरवरी से लगातार चल रही हड़ताल खत्म होने के बाद आज से सारे कर्मचारी काम पर लौटे हैं।

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रधान अमित गुर्जर ने कहा कि सरकार ने उनकी सातवें वेतन आयोग की मांग मान ली है। इस बारे में सरकार आदेश जारी कर रही है। देश में भी दूसरा माहौल चल रहा है। इसलिए फिलहाल हड़ताल स्थगित की है। सरकार से आश्वासन भी मिला है। यदि फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तो हमारे लिए आंदोलन के रास्ते खुले हैं।

एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त और मिशन निदेशक के साथ बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। जिला प्रधान जगत बिसला ने बताया कि कुछ मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूरा करने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। मगर कर्मचारियों की मुख्य मांग सेवा सुरक्षा इन अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में नहीं थी। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर, श्रम मंत्री नायब सैनी की मध्यस्थता में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ बैठक हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने सभी कर्मचारी पदाधिकारियों को पूर्ण आश्वस्त किया और कहा कि सरकार उनकी मांग जल्द से जल्द पूरा करेंगी। स्वास्थ्य मंत्री के ठोस व लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!