पहले पति को बाथरूम में भेजा, फिर पत्नी की लूट ली आबरू... हरियाणा में महिला के साथ दरिंदगी

Edited By Isha, Updated: 11 Nov, 2024 05:07 PM

rape case in gurugram

एक महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला अपने पति और बच्चे के साथ खांसी-जुकाम की दवाई लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला की आबरू लूट ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.

गुरुग्राम: एक महिला के साथ रेप करने वाले आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित महिला अपने पति और बच्चे के साथ खांसी-जुकाम की दवाई लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला की आबरू लूट ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। 

 दरअसल आज सोमवार को एक महिला ने थाना फर्रुखनगर, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि घटना 9 नवंबर की है, जब वो अपने पति और एक साल के बेटे को साथ लेकर फर्रुखनगर में उसके साथ ही काम करने वाले मनोज नाम के व्यक्ति के पास खांसी-जुकाम की दवाई लेने गई थी। इसी दौरान मनोज ने पीड़िता के पति को दूसरे बहाने से उलझाकर बाथरूम में जाने को कहा। बाथरुम से बाहर निकलने पर महिला ने अपने पति को उसके साथ हुए दुष्कर्म के मामले के बारे में बताया। इसके बाद आज महिला ने फर्रुखनगर थाने में शिकायत दी है।

 रेप की शिकायत के बाद पुलिस थाना फर्रुखनगर की टीम ने मामले में फौरन एक्शन लेते हुए महिला के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मनोज निवासी टोहाना जिला फतेहाबाद को आज फर्रुखनगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम आरोपी से वारदात और आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!