'शिक्षा के मंदिर में गंदी राजनीति ना करें', पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज ने दुष्यंत चौटाला को दी नसीहत

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 21 Jun, 2025 05:48 PM

ramchandra kamboj gave advice to dushyant chautal

जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला द्वारा वायरल वीडियो में रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज पर दिए गए बयान पर पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंदी राजनीति बताते हुए नसीहत दी है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला द्वारा वायरल वीडियो में रानियां के पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज पर दिए गए बयान पर पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंदी राजनीति बताते हुए नसीहत दी है। इससे पहले दुष्यंत चौटाला ने छात्रों को लेकर रामचन्द्र कम्बोज पर बयान दिया था जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।  

रामचंद्र कंबोज ने कहा कि दुष्यंत शिक्षा के मंदिर में इस तरह की ओछी और गंदी राजनीति ना करें। अगर इस विषय को लेकर वह इतने सीरियस हैं तो वह माननीय राज्यपाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री से बातचीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच में गंदी राजनीति लेकर नहीं जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों की जायज मांग को पूरा किया जाएगा। यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है। इसके साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों से को चताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अड्डा न बनाएं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!