राम रहीम की पैरोल को लेकर तेज हुआ विरोध, हाईकोर्ट का दरवाजा खटखाएंगे अंशुल छत्रपति

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 30 Oct, 2022 06:16 PM

ram rahim s parole will be challenged in high court by anshul chhatarpati

अंशुल छत्रपति ने कहा कि राम रहीम के जेल से बाहर आने पर गवाहों को जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

सिरसा(सतनाम): डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल देने को लेकर समाज के कई लोग विरोध जाहिर कर चुके हैं। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति भी लगातार राम रहीम को पैरोल देने पर आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। अंशुल छत्रपति ने कहा कि राम रहीम के जेल से बाहर आने पर गवाहों को जान का खतरा सता रहा है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

ऑनलाइन सत्संग और गाना रिलीज करने पर घिरा डेरा प्रमुख

 

दरअसल राम रहीम को 15 अक्टूबर को ही 40 दिनों की पैरोल दी गई है। पैरोल मिलने के बाद डेरा प्रमुख यूपी के बागपत आश्रम में रह रहा है। जेल से बाहर आकर राम रहीम ऑनलाइन सत्संग भी कर रहा है, जिसे लेकर खूब बवाल भी हो रहा है। दीवाली के दिन राम रहीम ने एक नया गाना भी लांच कर दिया है। राम रहीम की पैरोल को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट एचसी अरोड़ा ने भी हरियाणा के मुख्य सचिव को एक लीगल नोटिस भेजा है। उन्होंने राम रहीम की पैरोल तत्काल रद्द करने की मांग की है। इसके अलावा राम रहीम के दिवाली पर रिलीज गाने 'नित दी दिवाली' पर भी रोक लगाने की मांग की जा रही है। एडवोकेट ने कहा कि पैरोल पर बाहर आए डेरा प्रमुख को लोकप्रियता हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यह सरासर कानून के खिलाफ है।

 

PunjabKesari

 

अंशुल छत्रपति का दावा, राम रहीम के बाहर आने पर गवाहों को खतरा

 

अंशुल छत्रपति ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राम रहीम की पैरोल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पैरोल के नियमों को सख्त करने के लिए संज्ञान लेने की गुजारिश की है। इसके बाद से ही स्वाति मालीवाल को सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिल रही है। अंशुल छत्रपति ने कहा कि राम रहीम और डेरा अनुयायियों का चरित्र ही लोगों को धमकियां देने वाला रहा है। उन्होंने कहा कि राम रहीम को पैरोल देकर हरियाणा सरकार राम रहीम की मदद कर रही है। सत्ता पक्ष की मदद से ही अब दोबारा से डेरा प्रेमियों द्वारा हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के इरादे भी बुलंद हो रहे हैं। उन्होने कहा कि डेरा प्रेमी एक बार फिर हिंसक घटनाओं को अंजाम दे सकते है। अंशुल ने कहा कि राम रहीम के जेल से बाहर आने पर गवाहों को जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि वे राम रहीम की पैरोल के खिलाफ जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

 

PunjabKesari

 

तीन मामलों में जेल की सजा मिली, एक अभी भी लंबित

 

बता दे कि राम रहीम साध्वी यौन शोषण, पूर्व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामले में पिछले 5 सालों से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। यही नहीं राम रहीम पर अभी 400 साधुओं को नपुसंक बनाने का केस भी चल रहा है, जिसमें कोर्ट का फैसला आना अभी बाकी है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!