Haryana: राम रहीम 20 दिन की पैरोल के बाद पहुंचा सुनारिया जेल, साथ में Honeypreet आई छोड़ने

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Oct, 2024 09:29 AM

ram rahim reached sunaria jail after 20 days parole

विधानसभा चुनाव से पहले दो अक्तूबर को 20 दिन की आपात पैरोल के बाद बुधवार को डेरा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल पहुंच गया।

हरियाणा डेस्क : विधानसभा चुनाव से पहले दो अक्तूबर को 20 दिन की आपात पैरोल के बाद बुधवार को डेरा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल पहुंच गया। उसके साथ दो कारों में हनीप्रीत समेत सात लोग सवार थे। राम रहीम ने बुधवार शाम 4:55 बजे जेल में प्रवेश कर लिया था। 

बता दें कि सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग से राम रहीम के लिए आपात पैरोल की अनुमति मांगी थी। आयोग ने 20 दिन की पैरोल की सशर्त अनुमति दी थी। इनमें राम रहीम मतदान से पहले हरियाणा में नहीं रहेगा, सोशल मीडिया पर संदेश जारी नहीं करेगा और राजनीति गतिविधियों में शामिल नहीं होगा, शर्तें शामिल थीं। दो अक्तूबर को सुबह 6:34 बजे गुरमीत बागपत के बरनावा आश्रम के लिए निकला था। 23 अक्तूबर की शाम पांच बजे पैरोल खत्म हो रही थी, लेकिन समय से पहले 4:55 मिनट पर वह सुनारिया जेल में प्रवेश कर गया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!