Edited By Manisha rana, Updated: 28 Jan, 2025 10:30 AM
राम रहीम (Ram Rahim) को एक बार फिर से पैरोल (Parole) मिल गई है।
सिरसा (सतनाम सिंह) : राम रहीम (Ram Rahim) को एक बार फिर से पैरोल (Parole) मिल गई है। जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि परमात्मा की कृपा से अपने अनुयायियों के दर्शन के लिए वह बाहर आया है। राम रहीम को इस बार 30 दिन की पैरोल मिली है। बाबा इस बार बाबा बागपत के बरनावा नहीं बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहेगा। वह करीब 8 साल बाद सिरसा पहुंचा है। वहीं राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। कड़ी सुरक्षा के बीच उसको जेल से बाहर निकाला गया।
वीडियो जारी कर भक्तों के नाम संदेश
जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि परमात्मा की कृपा से अपने अनुयायियों के दर्शन के लिए वह बाहर आया है। इस बार वह सिरसा में आया है। उसने अपने समर्थकों से सिरसा न आने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपनी-अपनी जगह पर रहकर दर्शन दें।सेवादारों की कही बातों पर जरूर अमल करें।
जानकारी के मुताबिक राम रहीम 2017 के बाद पहली बार सिरसा डेरे में पहुंच रहे हैं। बाबा सुनारिया जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर निकले। राम रहीम इस बार बागपत के बरनावा नहीं, सिरसा डेरे में जा रहे है। बताया जा रहा है कि उनके साथ हनीप्रीत भी मौजूद थी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)