Edited By Saurabh Pal, Updated: 21 Jul, 2023 03:38 PM

कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर शब्द लिखे जाने को लेकर हुआ विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को करनाल में आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का पुतला फूंका....
करनाल: कैथल में सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर शब्द लिखे जाने को लेकर हुआ विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को करनाल में आक्रोशित राजपूत समाज के लोगों ने सेक्टर 8 स्थित राजपूत धर्मशाला से लेकर सेक्टर 12 निर्मल कुटिया फ्लाईओवर तक प्रदर्शन कर किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का पुतला भी फूंका।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिस पहरे के बीच सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया है, उन्हें प्रतिमा के अनावरण से दिक्कत नहीं है। लेकिन प्रतिमा पर गुर्जर शब्द नहीं होना चाहिए। आंदोलन हरियाणा से निकलकर पंजाब, यूपी और राजस्थान में जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी दिक्कतों को लेकर शासन प्रशासन के अलावा मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
प्रदर्शन में शामिल कर्नल देवेंद्र सिंह ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा गुर्जर शब्द लिखे जाने का विरोध हमने कैथल में भी किया था। हमने विरोध दर्ज करवाते हुए कहा कि गुर्जर शब्द की बजाए क्षत्रिय सम्राट लिखिए या सिर्फ सम्राट लिखिए, हमें कोई एतराज नहीं है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हमारे बच्चों पर अलोकतात्रिंत तरीके से लाठीचार्ज किया गया, उसके बाद करीब 70 से 80 बच्चों को हिरासत में ले लिया गया। हम लोगों को लोकतांत्रित देश में अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब हमारा इतिहास ही चला गया, रियासतें चली गई, सब कुछ चला गया। हमारे पास क्या रह गया है। इसी को लेकर आज शिक्षामंत्री का पुतला फूंका गया है। इस दौरान कर्नल देवेंद्र ने मंत्री कंवर पाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैथल में जो हुआ, वो सब शिक्षामंत्री का किया हुआ है। उन्होंने कहा कि आंदोलन हरियाणा के अलावा पंजाब, यूपी, राजस्थान सभी जगहों पर किया जाएगा। बीजेपी का पूरा विरोध किया जाएगा, क्योंकि जो जो सत्ता में है, सवाल उनसे ही पूछे जाएंगे।
प्रदर्शन में शामिल प्रदीप राणा, गांव अराईपुरा ने कहा कि कैथल में जो प्रकरण हुआ वो गलत है। हम अपने इतिहास से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए शुक्रवार को शिक्षामंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के लोगों ने हमेशा बलिदान दिया है। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर गुर्जर शब्द लिखा गया है। जो पूरी तरह से गलत है। हम इसकी निंदा करते हैं। हमारी मांग है कि प्रतिमा से गुर्जर शब्द हटाया जाए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)