Rain Alert: हरियाणा में अगले 3 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश, घर से निकलने से पढ़ें ये खबर, कहीं फंस न जाएं आप

Edited By Manisha rana, Updated: 15 Jun, 2025 07:45 AM

rain in these districts of haryana in the next 3 hours

मौसम विभाग ने सुबह साढ़े 3 बजे अलर्ट जारी किया है कि अगले तीन घंटों में कई जिलों में बारिश होगी।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में गर्मी ने प्रचंड रुप ले लिया है। कई इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सूबे में शनिवार को लोगों को धूप के साथ उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने सुबह साढ़े 3 बजे अलर्ट जारी किया है कि अगले तीन घंटों में सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर जिलों व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि आज सुबह कई जिलों में बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही है। वहीं अल सुबह फरीदाबाद में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

PunjabKesari

पूरे प्रदेश में गर्मी का येलो अलर्ट

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। गर्मी के साथ गर्म तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अलावा बाकी प्रदेश में लू का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने हरियाणा में 15 जून की रात से मौसम परिवर्तन के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 

गर्मी में घर से बाहर निकलने से पहले करें ये तैयारियां

  1. हल्के रंग के ढीले-ढाले और फुल स्लीव्स वाले सूती कपड़े पहनें।
  2. सिर को टोपी या गमछे से अच्छी तरह ढंकें।
  3. तेज धूप से आंखों को बचाने के लिए गॉगल्स पहनें।
  4. हमेशा अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। 
  5. ORS, नींबू पानी या सत्तू का घोल पीकर बाहर निकलें।


(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!