हरियाणा में आज महाशिवरात्रि पर होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Feb, 2025 09:43 AM

rain in haryana today on mahashivratri

हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में  मौसम विभाग ने आज महाशिवरात्रि पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में  मौसम विभाग ने आज महाशिवरात्रि पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि बारिश 28 फरवरी तक होगी। इसके बाद प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार 26 फरवरी को देर शाम तक प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा व बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना है। मौसम विभाग ने 26 से 28 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। 

आज इन जिलों में होगी बारिश 

आज जिन जिलों में बारिश होगी जिनमें चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल है। इन जिलों के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 27 और 28 फरवरी का हरियाणा के तकरीबन सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!