Kaithal news: बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें... भीगी धान की फसल

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Sep, 2024 08:34 AM

rain brings relief from heat farmers worried

वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मंडियों में शैड से बाहर पड़ी धान की फसल भीग गई। इससे किसान नाराज दिखाई दिए।   मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बारिश की...

कैथल : वीरवार दोपहर बाद करीब 3 बजे 15 मिनट तक बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं मंडियों में शैड से बाहर पड़ी धान की फसल भीग गई। इससे किसान नाराज दिखाई दिए।  
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। बारिश की आशंका के बीच किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें खिच गई हैं।

बता दें कि 1509 फसल पककर तैयार हो चुकी है और कई जगह इसकी कटाई भी हो चुकी है। मंडियों में नमी बताकर धान की खरीद नहीं हो रही है। वहीं पी.आर. किस्म की फसल भी लगभग पकने को है। अगर तेज बारिश होती है तो उसके भी गिरने का खतरा किसानों को बना हुआ है। वीरवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है। धान की फसलों को अब नुक्सान हो सकता है। किसान धान की फसल में ज्यादा पानी न खड़ा रखें।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!