हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश व चलेगी ठंडी हवाएं, जानें अगले 6 दिन का Weather Update

Edited By Isha, Updated: 28 Jan, 2025 01:05 PM

rain and cold winds in these districts of haryana

हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर से शुरू होने वाला है। प्रदेश में 3 फरवरी 2025 तक मौसम की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।इस दौरान में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड

हिसार: हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप एक बार फिर से शुरू होने वाला है। प्रदेश में 3 फरवरी 2025 तक मौसम की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है।इस दौरान में तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के दौरान आसमान में बादल छाए रहने की भी संभावना है।
 
इस सप्ताह हरियाणा में अधिकतम तापमान 20 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। यह तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक है, लेकिन ठंड के मौसम में यह आरामदायक रहेगा।
 

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। मगर की फरवरी की शुरुआत में कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। 

 इस सप्ताह हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, फरीदाबाद, सोनीपत, चंडीगढ़ और फरीदाबाद में बादल साफ रहेंगे।वहीं कई जगहों पर बादल भी छाए रहने की उम्मीद है। इसके अलावा यमुनानगर में 1 फरवरी को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!