हरियाणा में 3 लाख कर्मी की हड़ताल, दिखा मिला जुला असर, इस जिले में सभी रूटों पर दौड़ी बसें

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jul, 2025 02:37 PM

3 lakh workers went on strike in haryana roadways unaffected

हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा 55 बोर्ड और निगमों के 3 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। जानते हैं जिले...

Strike in Haryana: हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और कर्मचारी संघों के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन हड़ताल पर चले गए हैं। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा 55 बोर्ड और निगमों के 3 लाख कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। जानते हैं जिले वार इस हड़ताल का असर...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : देशभर में ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाई गई हड़ताल का असर यमुनानगर में भी देखने को मिला। जिले में हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां कुछ विभागों ने कार्य का बहिष्कार किया तो कुछ विभागों ने हड़ताल में हिस्सा नहीं लिया। लेकिन जो विभाग हड़ताल में शामिल हुए, उन्होंने अपने मुद्दों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा में केंद्रीय ट्रेड यूनियन और कर्मचारी संघो के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारी व मजदूर संगठन में हड़ताल की। प्रदेश के 40 से अधिक विभागों के कर्मचारियों के अलावा करीब 55 बोर्ड और निगम के अधिकतर कर्मचारी और संगठनों के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल रहे। कर्मचारी संगठनों के अनुसार हड़ताल में अधिकतर कर्मचारी शामिल हुए। ट्रेड यूनियन के नेताओं के सरकार से मांग करते हुए बताया कि 29 श्रम कानून को खत्म करके बनाए गए मजदूर विरोधी 4 श्रम नियमों को वापस लिया जाए। 

PunjabKesari

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर कर्मचारियों की देश व्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला, जहां सरकारी विभागों के कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर दिखाई दिए वहीं रोडवेज का चक्का जाम का कोई असर नहीं था। सुबह से ही सभी रूटों पर बसें चल रही हैं। हालांकि रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि उनकी मांगों को लेकर वे लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

PunjabKesari

पलवल (दिनेश कुमार) : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों मजदूर कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर देश भर में चल रही राष्ट्रव्यापी हड़ताल का पलवल में भी असर देखने को मिला सभी ट्रेड यूनियनों के कर्मचारियों के अलावा किसान संगठनों ने भी इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया। इस दौरान हड़ताल में शामिल कर्मचारी और किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही है जिसके लिए यह एक दिन की सांकेतिक हड़ताल की गई है अगर सरकार ने इसके बाद भी मांगे नहीं मानी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आज देशव्यापी हड़ताल का कैथल बस स्टैंड पर आंशिक प्रभाव देखा गया। हड़ताल में शामिल यूनियन सदस्यों ने कैथल बस अड्डे पर रोष मार्च निकाला और धरना देकर नारेबाजी की। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन्हें सरकार अनदेखा कर रही है।

PunjabKesari

हिसार (विनोद सैनी) : हिसार में आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। कामरेड सुरेश कुमार ने कहा कि देश की 11 ट्रेड यूनियन में से 10 ट्रेड यूनियन इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल है। उन्होंने कहा कि हिसार जिले में हम अलग-अलग शहरों व कस्बों में जुलूस निकाल रहे हैं। इनमें हिसार के साथ आदमपुर बरवाला उकलाना नारनौंद आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य श्रम कानून जो संसद में पास किए गए उन्हीं के खिलाफ यह हड़ताल की जा रही है। 

जींद (अमनदीप पिलानिया) : आज हरियाणा के जींद जिले में लघु सचिवालय के सामने केंद्रीय मज़दूर संगठनों, कर्मचारी संगठनों, और किसान संगठनों ने मिलकर एक राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आयोजन किया। यह हड़ताल केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार की मज़दूर, कर्मचारी, और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ  है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!