Haryana Weather: हरियाणा के इन शहरों में आज बारिश का अलर्ट, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Jul, 2024 09:58 AM

rain alert in these cities of haryana today

हरियाणा में एक बार फिर मानसून से बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश की उम्मीद जताई है। विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के बीच मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में एक बार फिर मानसून से बारिश की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने आज हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में बारिश की उम्मीद जताई है। विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के बीच मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दक्षिण हरियाणा और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, लोहारु, तोशम, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, रोहतक, सिवानी, हिसार, आदमपुर, नाथ़ूसर चोपटा, एलेनाबाद, फतेहाबाद, रतिया, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, सिरसा, डबवाली, जगाधर और छछरौली में बादल गरजने के साथ 30-40KMPH की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं हथीन, नूंह, पलवल, तावड़ू, बल्लभगढ़, सोहना, गुरुग्राम, भद्रा, लोहारु, सभवानी, तोशम, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मातनहेल, झज्जर, बहादुरगढ़, बेर खास, सांपला, रोहतक, ससवानी, बवानी खेरा, हांसी, हिसार, आदमपुर, फतेहाबाद, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, गोहाना, इसराना, सिरसा, टोहाना, रतिया जगाधर, छछरौली में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

बता दें कि मंगलवार को 4 जिलों में बारिश हुई थी, जिनमें सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत में हुई। यहां 9.5 MM बारिश दर्ज की गई। इसका बाद यहां जलभराव हो गया। इसके अलावा पानीपत में 4.5 MM, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 1-1 MM बारिश हुई। 24 जुलाई तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!