ठंड दिखा रही तेवर, बादल छाने से गिरा तापमान, 12 शहरों में बारिश का अलर्ट...जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Nov, 2023 08:53 AM

rain alert in 12 cities

हरियाणा में आज सुबह मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 शहरों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें इंद्री, राहौर, थानेसर, पेहोबा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला शामिल हैं।

चंडीगढ़ : हरियाणा में आज सुबह मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 शहरों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें इंद्री, राहौर, थानेसर, पेहोबा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराडा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला शामिल हैं। इन शहरों में गरज-चमक्क के साथ बारिश शुरू हो गई है। साथ ही हवाएं चलने की भी संभावना है।

PunjabKesari

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में मौसम 1 दिसंबर तक परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 30 नवंबर की सुबह से 1 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही होने और कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना बन रही है। इसके बाद 2 से 5 दिसंबर के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट होने और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने के आसार हैं। सुबह के समय हल्की धुंध रहने की भी संभावना है। 

PunjabKesari

विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सबसे अच्छा रहता है। इन दिनों सूबे के अधिकांश जिलों का तापमान इसके आसपास ही है। ऐसे में यह मौसम गेहूं की बिजाई और फसल की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा है। यदि मौसम ऐसा ही रहता है तो इस बार की फसल अच्छी होने की संभावना है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!