Radhika Yadav Murder Case: अब खुलेंगे राधिका यादव मर्डर के राज? गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी को 1 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

Edited By Deepak Kumar, Updated: 11 Jul, 2025 03:01 PM

radhika yadav murder case gurugram court sent accused to 1 day police remand

गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के आरोपी उसके पिता दीपक यादव को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता दीपक को 25 नंबर कोर्ट में पेश किया गया था।

Radhika Yadav Murder Case: गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या के आरोपी उसके पिता दीपक यादव को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को आरोपी को कोर्ट में पेश कर सबूत जुटाने के अलावा आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी। जानकारी के अनुसार आरोपी पिता दीपक को 25 नंबर कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने दस्तावेज और सबूतों को जुटाने के आलावा पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी।

बता दें गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांतलोक-2 में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां 25 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके ही पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राधिका द्वारा टेनिस अकादमी चलाने को लेकर पिता और बेटी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी नाराजगी में पिता ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से राधिका की पीठ में तीन गोलियां दाग दीं।

घटना के बाद राधिका के चाचा कुलदीप यादव और चचेरे भाई उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (पूर्व), सेक्टर-56 थाने के प्रभारी, एफएसएल टीम, सीन ऑफ क्राइम यूनिट और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। घर से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। राधिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।

बता दें कि राधिका यादव एक प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी थीं और हाल ही में उन्होंने अपने गांव वजीराबाद में बच्चों को प्रशिक्षण देने के लिए टेनिस अकादमी शुरू की थी। लेकिन उनके पिता दीपक यादव को यह पसंद नहीं था और वे अकादमी चलाने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी पिता को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!