सरस मेले में फूड कोर्ट ने बटोरी सुर्खिया

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 21 Feb, 2026 08:27 PM

food court grabs headlines at saras mela

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेला-2026 में देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित सरस आजीविका मेला-2026 में देशभर से आए स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से उत्साह चरम पर पहुंच गया है। मेले के हर कोने में खरीदारों व दर्शकों की भीड़ दिखाई पडी। खाद्य उत्पादों, हस्तशिल्प व प्राकृतिक सजावटी वस्तुओं का समृद्ध संगम आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। सरस मेले के कल्चरल प्रोग्राम में आज जैस्मिन कौर की गायिकी ने लोगों के मन को खूब लुभाया। मेले देखने वालों ने बताया सारा दिन शॉपिंग करने के बाद जैस्मिन की प्रस्तुति ने सारी थकान उतार दी। लोगों ने खूब नाचकर मेले का आनंद लिया। 

 

आन्ध्रा असम के सामान

आंध्रप्रदेश के विनायका स्वयं सहायता समूह के लक्ष्मी प्रोडक्ट् ने पारंपरिक अचार—आम, नींबू, टमाटर, मिर्च व गोंगुरा, मसाले व मुरुक्कू, रागी व ज्वार मिक्सचर जैसे स्नैक्स लोगों को खूब पसंद आए। असम के मां लक्ष्मी समूह द्वारा केन व बांस से निर्मित कप, मग, लाइट्स व सजावटी वस्तुएं खूब पसंद आई।

 

दक्षिण भारतीय रत्न ने मोहा

दक्षिण भारत के समूहों द्वारा मोती और रत्नों से तैयार रिंग, चेन और नेकलेस सेट महिलाओं को विशेष आकर्षित कर रहे हैं। केमिकल मुक्त, प्राकृतिक सुगंध वाली मोमबत्तियां भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं। मेले के फूड कोर्ट में स्वस्थ और स्वादिष्ट व्यंजनों की खुशबू दूर-दूर से लोगों को खींच ला रही है। हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!