Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2024 09:03 PM
![punjabi actress sonia mann reached kisan mahapanchayat](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_3image_20_58_525542239actress-ll.jpg)
गोहाना के गांव कथुरा में किसान महापंचायत में पहुंची सोनिया मान लगातार किसानों का समर्थन करती रही है। अक्षय नरवाल को खनौरी बॉर्डर पर जींद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसकी रिहाई को लेकर गांव कथूरा में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया।
गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना के गांव कथुरा में किसान महापंचायत में पहुंची सोनिया मान लगातार किसानों का समर्थन करती रही है। अक्षय नरवाल को खनौरी बॉर्डर पर जींद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसकी रिहाई को लेकर गांव कथूरा में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इस किसान महापंचायत में किसान संगठन और खाप प्रधानों ने भी भाग लिया। वहीं सोनिया मान भी किसान महापंचायत में पहुंची। सोनिया मान ने कहा की वे हमेशा से किसानो की मांगो को लेकर खड़ी हुई है। किसानों को अपनी मांगो को लेकर एकत्रित होना चाहिए पंजाब यूपी राजस्थान हरियाणा के सभी किसान है उन्हे सभी इक्कठा होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये किसान और जवान के नारे को भी बदमनाम किया है। हमारे किसानों पर धारा 307 और 302 धाराएं लगा जा रही रही। किसान उनके गांव में जा जा कर डराया जा रहा है। पुलिस उनके पासपोर्ट रद्द करने की धमकी दे रही है। किसान अपनी मांगो को शांति पूर्वक धरना भी नही कर सकती। यह सरकार आगे आयेगी तो किसान आगे प्रदर्शन धरना भी नही कर पाएंगे। मेरी सभी किसानों से मांग है अपनी गिलवे शिकवे मिटा कर सभी एकजुट हों। मेरी सभी किसानों से अपील सभी एक हो जाओ।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)