पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर बोल रहे प्रधानमंत्री मोदी की वाणी: किसान नेता

Edited By Shivam, Updated: 14 Sep, 2021 06:14 PM

punjab cm captain amarinder speaking pm modi s speech

सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में रास्ते को लेकर आज किसान नेताओं और सोनीपत के अधिकारियों की बैठक हुई। किसान नेताओं ने पंजाब सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाणी बोल रहे हैं।

सोनीपत (पवन राठी): सोनीपत के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में रास्ते को लेकर आज किसान नेताओं और सोनीपत के अधिकारियों की बैठक हुई। किसान नेताओं ने पंजाब सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाणी बोल रहे हैं।

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर किसान नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि इतने महीनों बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह को किसानों की याद आई है और वह कह रहे हैं कि किसानों की वजह से नुकसान हुआ है। किसान सिर्फ टोल प्लाजा और रिलायंस के पंप के सामने ही धरने पर बैठे हैं। किसानों ने कहा कि ऐसी भाषा बोल कर उन्हें लग रहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाणी बोल रहे हैं। 

किसान नेता मनजीत राय ने कहा कि यह सरकार की चाल है, वह पहले पंजाब और फिर हरियाणा से आंदोलन समाप्त करवाना चाहते हैं क्योंकि दिल्ली में यह किसानों को जाने ही नहीं देंगे। वहीं एचएनआरसी की रिपोर्ट पर बोलते हुए कहा कि सभी जाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बोले कि किसानों के ऊपर लाए गए तीनों कृषि कानून रद्द कर दें और एमएसपी पर लिखित में एक कानून बना दें। किसान अपने घर वापस चले जाएंगे और सभी परेशानियां समाप्त हो जाएंगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!