पलवल में निजी स्कूल की बस पलटी, 7 बच्चे घायल, बाइक बचाने में चालक ने खोया संतुलन

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 May, 2025 04:20 PM

private school bus overturned in palwal children injured

पलवल में एक निजी स्कूल की बस पलट गई, जिसमें 7 बच्चे घायल हो गए हैं। ये हादसा मंगलवार सुबह होडल-नूंह रास्ते पर सौंध गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और पेरेंट्स मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

डेस्कः पलवल में एक निजी स्कूल की बस पलट गई, जिसमें 7 बच्चे घायल हो गए हैं। ये हादसा मंगलवार सुबह होडल-नूंह रास्ते पर सौंध गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम और पेरेंट्स मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 

जानकारी के अनुसार बस बहीन, नांगल और मानपुर सहित अन्य गांवों से बच्चों को लेकर होडल स्कूल जा रही थी। सौंध गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के चलते चालक ने बस का संतुलन खो दिया। बस सड़क किनारे पलट गई।

घायल बच्चों की पहचान

घायल बच्चों में बहीन गांव की संध्या, हर्षिता, हर्षित, प्रियांशु, सौंध गांव के चमन, पहाड़ी गांव के भूपेंद्र और प्रियांशी शामिल हैं। राहगीरों ने तुरंत मदद की और बच्चों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित देख राहत मिली।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!