शक के चलते पुलिस कर्मी ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति समेत सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज

Edited By Isha, Updated: 30 Aug, 2024 05:05 PM

policeman killed his wife in hisar

हिसार में एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने हरियाणा पुलिस में तैनात उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि मृतका

हिसारः  हिसार में एक महिला की मौत हो गई। महिला का शव कमरे में पलंग पर पड़ा मिला। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने हरियाणा पुलिस में तैनात उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि मृतका का पति उसके चरित्र पर शक करता था।  परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास व ससुर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

 मृतका की पहचान 24 वर्षीय सोनिया के तौर पर हुई है। सोनिया के पिता बधावड़ के रहने वाले राममेहर ने पुलिस को बताया कि सोनिया की शादी 5 दिसंबर 2020 को कोथ खुर्द गांव के रहने वाले सुमित के साथ हुई थी। सुमित हरियाणा पुलिस में है। मृतका के पिता ने बताया कि 29 अगस्त को करीब 2:30 बजे वह अपने घर गांव बधावड में था। उस दौरान मृतका के देवर अंकित ने उसके बेटे साहिल के मोबाइल पर फोन करके बताया कि सोनिया की मौत हो चुकी है।

 
मौत की खबर मिलने के बाद मृतका के मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शव पलंग पर पड़ा मिला था। पंखे से चुन्नी का फंदा लटक रहा था। राममेहर का कहना है कि सुमित शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। उसके चरित्र पर भी शक करता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!