भारतीय सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला पुलिस रिमांड पर

Edited By Isha, Updated: 24 Jul, 2022 11:58 AM

police remand who cheated lakhs in the name of recruitment in indian army

ठगी व अन्य धाराओं के आरोपी प्रवीण कुमार वासी रत्ता टिब्बी पुलिस थाना रायपुर रानी जिला पंचकूला को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले को देख रहे ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि आरोपी

यमुनानगर : ठगी व अन्य धाराओं के आरोपी प्रवीण कुमार वासी रत्ता टिब्बी पुलिस थाना रायपुर रानी जिला पंचकूला को आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले को देख रहे ए.एस.आई. पवन कुमार ने बताया कि आरोपी ने 14 लड़कों से भारतीय सेना में भर्ती के नाम पर 2800000 की ठगी की है।

रिमांड के दौरान उससे रिकवरी और पूछताछ की जाएगी। इस मामले में पीड़ितों को इंसाफ दिलाने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि एस.पी. मोहित हांडा के कुशल मार्गदर्शन में आर्थिक अपराध शाखा नियमित कार्रवाई कर रही है। बता दें रसूलपुर के मोहित ने यह मामला दर्ज करवाया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!