छापा मारकर पुलिस ने 40 लीटर लाहन व 5 बोतल कच्ची शराब की बरामद

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2022 10:49 AM

police recovered 40 liters of lahan and 5 bottles of raw liquor after raiding

सूचना के आधार पर सदर पुलिस की टीम ने गांव आरुणाए के एक डेरा स्थित एक मकान पर छापा मारकर वहां से 40 लीटर लाहन व 5 बोतल कच्ची शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की है। मौके पर पुलिस टीम को देख घबराहट में आरोपी व्यक्ति की तबीयत हुई खराब।

पिहोवा : सूचना के आधार पर सदर पुलिस की टीम ने गांव आरुणाए के एक डेरा स्थित एक मकान पर छापा मारकर वहां से 40 लीटर लाहन व 5 बोतल कच्ची शराब की बरामद करने में सफलता हासिल की है। मौके पर पुलिस टीम को देख घबराहट में आरोपी व्यक्ति की तबीयत हुई खराब।

परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए व्यक्ति को पिहोवा के सरकारी अस्पताल में करवाया भर्ती। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में सदर पुलिस स्टेशन में कार्यरत सब-इंस्पैक्टर रामप्रकाश ने कहा कि वे पुलिस टीम के साथ गांव अरुणाए बस अड्डा पर गश्त पर थे। 

तभी मुखबर ने उन्हे सूचना दी कि गांव अरुणाए के एक डेरा निवासी व्यक्ति दिलबाग सिंह अपने घर पर अवैध शराब (कच्ची शराब) निकाल कर अवैध रूप से बेचने का काम करता है। आज भी उसके घर पर भारी मात्रा में शराब निकालने के लिए लाहन रखी हुई है।
 सूचना मिलते ही उन्होंने दिलबाग सिंह के घर छापा मारा। तभी आरोपी पुलिस टीम को देख घबरा गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस के कहने पर परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जब उन्होंने दिलबाग सिंह के घर की तलाशी ली तो उन्हे वहां से एक प्लास्टिक की कैनी बरामद हुई। 

जब उन्होंने उसे चैक किया तो उसमे 40 लीटर लाहन रखी हुई थी। इसके अतिरिक्त मौके से उन्हें एक प्लास्टिक की कैनी भी बरामद हुई, जिसने 5 बोतल कच्ची शराब की थी। पुलिस ने लाहन व कच्ची शराब को अपने कब्जे में ले आरोपी दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!