बुलेट बाइक वालों के खिलाफ पुलिस सख्त, कागजात नहीं होने पर काटा 21 हजार का चालान

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Jun, 2024 04:32 PM

police issued challan to bullet bike driver

हरियाणा के कई जिलों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन ने गोहाना शहर में भी पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया है। शहर के सभी चोकों पर पुलिस की तैनाती कर नाके लगाकर गाड़ियों व बाइक चालकों की बारीकी से चैकिंग की जा रही है।

गोहाना (सुनील जिंदल) : हरियाणा के कई जिलों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के चलते पुलिस प्रशासन ने गोहाना शहर में भी पुलिस सुरक्षा को बढ़ा दिया है। शहर के सभी चोकों पर पुलिस की तैनाती कर नाके लगाकर गाड़ियों व बाइक चालकों की बारीकी से चैकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान पुलिस ने गोहाना पानीपत रोड पर पुरानी सब्जी मंडी के पास से एक बुलेट बाइक का 21 हजार 500 चालान कर उसको इम्पाउंड किया है। 

बाइक चालक के पास बाइक के कोई कागजात नहीं थे। बाइक की नंबर प्लेट पर नंबर के स्थान पर कुछ और लिया था। बाइक पर पटाखे छोड़ने वाला सलेसर लगा हुआ था। इसके इलावा पुलिस ने बाइकों पर ट्रिपल राइडिंग व ब्लेक फिल्म व ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले 40 से ज्यादा वाहन चालकों के  चालान कर हजारों रुपए का जुर्माना किया है। एसएचओ कर्मबीर ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर शहर में नाके लगाकर गाड़ियों व बाइकों की चैकिंग की जा रही है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!