साधु के भेष में अफीम सप्लाई करने जा रहे दो बुजुर्गों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jun, 2020 04:47 PM

police arrested two elders who are going to supply opium in disguise of sadhu

फतेहाबाद जिले की भूना थाना पुलिस ने अफीम सप्लाई के आरोप में दो बुजुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बुजुर्गों में एक आरोपी...

फतेहाबाद (रमेश भट्ट) : फतेहाबाद जिले की भूना थाना पुलिस ने अफीम सप्लाई के आरोप में दो बुजुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बुजुर्गों में एक आरोपी बुजुर्ग साधु के भेष में था। दोनों की उम्र 60 और 61 वर्ष है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान के दौरान बाइक पर जा रहे दो बुजुर्गों को पूछताछ करते हुए चैकिंग की तो दोनों के कब्जे से साढे़ 900 ग्राम अफीम बरामद हुई।

डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ये दोनों मध्यप्रदेश के नीमच से अफीम की सप्लाई लेकर फतेहाबाद के भूना क्षेत्र में पहुंचे थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी फतेहाबाद क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और अफीम सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस दोनों बुजुर्ग आरोपियों के बारे में छानबीन कर रही है और पहले भी किसी तरह की नशे सप्लाई के धंधे में शामिल होने की जानकारी दोनों के बारे में जुटाई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मध्यप्रदेश में जिस जगह से दोनों बुजुर्ग अफीम सप्लाई लेकर आए वहां सप्लाई के स्त्रोत का पता लगाकर मामले में और भी गिरफ्तारी की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!