युवक की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 06 Sep, 2019 08:17 PM

police arrested the accused who had planned to kill the young man

स्टौंदी गांव में युवक की हत्या की साजिस रचने वाले आरोपी को सी आई ए वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अब रिमांड पर लिया जाएगा। बीते शनिवार को तीन बाइक सवारों ने दिन दिहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

करनाल(केसी आर्या): स्टौंदी गांव में युवक की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को सी आई ए वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अब रिमांड पर लिया जाएगा। बीते शनिवार को तीन बाइक सवारों ने दिन दिहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

गोली मारने के बाद तीनों युवक फरार हो गए थे। पुलिस आरोपियों को पकडऩे के लिए जुट गई है। यह तीनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, लेकिन इस हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब जल्द तीनों फरार आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। 

पुलिस सीआईए इंचार्ज दीपेंद्र सिंह ने कहा कि बीते शनिवार को स्टौंदी गांव के एक युवक को घर से बुलाकर तीन बाइक सवार गोली मार कर फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया और शुक्रवार को हत्या की साजिश रचने वाले युवक को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!