सिरसा जिले के गांव कागदाना पहुंची 'परिवर्तन यात्रा', अभय चौटाला के साथ अर्जुन व कई नेता रहे मौजूद

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jun, 2023 11:48 AM

parivartan yatra  reached village kagdana in sirsa district

इनेलो की परिवर्तन यात्रा सिरसा जिले के गांव कागदाना पहुंच गई है। यहां पर यात्रा का रात्रि विश्राम था। दोपहर तक अभय चौटाला गांव कागदाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

सिरसा (सतनाम) : इनेलो की परिवर्तन यात्रा सिरसा जिले के गांव कागदाना पहुंच गई है। यहां पर यात्रा का रात्रि विश्राम था। दोपहर तक अभय चौटाला गांव कागदाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले गांव चाहरवाला में यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने अभय चौटाला और यात्रा का जोरदार स्वागत किया है। अभय चौटाला के साथ इनेलो नेता अर्जुन चौटाला, इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला, सिरसा जिला परिषद के चेयरमैन कर्ण चौटाला मौजूद रहे। 
 

हम दोबारा से दोहराएंगे 1987 का दौर- अर्जुन चौटाला


इसी बीच इनेलो नेता अर्जुन चौटाला का बड़ा दावा है कि इस यात्रा का प्रभाव हरियाणा में देखने को मिल रहा है। प्रदेश की जनता अभय चौटाला के साथ है। हरियाणा विधानसभा में पूर्ण बहुमत से इनेलो आएगी। 1987 का दौर हम दोबारा से दोहराएंगे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में जनसैलाब देखने को मिल रहा है। इस यात्रा का प्रभाव हरियाणा भर में खूब देखने को मिल रहा है। उन्होंने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि सरकार ने अभी तक किसी का भला नहीं किया है। 


2024 के चुनाव के लिए इनेलो पूरी तरह तैयार


अर्जुन चौटाला ने अपने ताऊ अजय चौटाला के हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा में चुनावी रेस में होने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जजपा अपने आपको रेस से बाहर मान रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव के लिए इनेलो पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव कल हो तो भी इनेलो पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संभावित सिरसा दौरे को लेकर कहा कि उनका सिरसा में स्वागत है। हालांकि इससे पहले भी वह सिरसा आए थे। वह सिरसा वासियों की समस्याओं को नहीं समझे थे, इस बार सिरसा वासियों की समस्याओं को समझे। उन्होंने कहा कि आज यात्रा का 96 वां दिन है और सिरसा जिला में 18 दिन तक यात्रा रहेगी। उन्होंने कहा कि यात्रा सिरसा जिले में ही अपने 100 दिन पूरा करेगी और यात्रा 2 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। 


जिस जिले से यात्रा जा रही उस जिले में चल पड़ी इनेलो की आंधी- सुनैना चौटाला


इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि हरियाणा के जिस जिले से यात्रा जा रही है। उस जिले में इनेलो की आंधी चल पड़ी है। हरियाणा में परिवर्तन हो चुका है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान प्रदेश की जनता अपने दुःख दर्द इनेलो नेताओं के साथ सांझा कर रही है और लोग अपनी समस्याएं इनेलो नेताओं को बता रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी बड़ी है। हरियाणा में कही विकास नहीं हुआ है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हरियाणा में रोजाना हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में लोकतंत्र को बचाना है तो प्रदेश से भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। सुनैना चौटाला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सिरसा में संभावित रैली को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब भाजपा का डर उन्हें दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा जितनी रैलियां कर ले, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता अब परिवर्तन करेगी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!