पानीपत: चुनावी रंजिश में पति-पत्नी समेत पुत्र पर हमला, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 29 Nov, 2022 07:53 PM

शहर के नंबरी गांव में वोट नहीं देने पर सिविल अस्पताल के बाहर 10-12 लोगों ने पति-पत्नी और बेटे पर दोबारा हमला कर दिया।
पानीपत(सचिन): शहर के नंबरी गांव में वोट नहीं देने पर सिविल अस्पताल के बाहर 10-12 लोगों ने पति-पत्नी और बेटे पर दोबारा हमला कर दिया। जिससे तीनों जख्मी हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
बता दें कि गांव नंबरी के रहने वाले देवेंद्र के खेत पर बलिंदर पहलवान ने जबरन कब्जा किया हुआ है। इस बार वह जिला परिषद का चुनाव लड़ा था। उसके व्यवहार को देखते हुए देवेंद्र ने उसे वोट नहीं दिया। जिसके चलते बलिंदर उससे मतदान से लेकर मतगणना तक झगड़ा करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन वह विफल हो जाता था। सोमवार को वह देवेंद्र के खेत को जबरन कब्जा जमाने के लिए गोबर उपले रख दिए। इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बलिंदर ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसके बाद घायलों ने मेडिकल करवाने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन अभी भी आरोपियों का मन नहीं भरा था। वहां भी पहुंचकर घायलों पर हमला कर दिया,जिससे वे और जख्मी हो गए अस्पताल में हुई सारी वारदात सिविल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमला करने के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। मौके पर लोगों की भीड़ आरोपी वहां से फरार हो गए। डीएसपी संदीप कुमार ने बताया की थाना शहर को निर्देश दिए गए हैं कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

रेवाड़ी में 'सम्मोहन गैंग' का आतंक; महिला के कानों से सोने के कुंडल उत्तरवाकर हुए फरार, CCTV में...

भगवान का घर भी सुरक्षित नहीं, करनाल के खाटू श्याम मंदिर से लुटेरों ने उड़ाई लाखों की नकदी, CCTV में...

Panipat में क्रूरता की हदें पार; 2 लोगों ने कुत्ते को डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा, CCTV में कैद...

पत्नी की गोली मारकर हत्या कर पति गर्लफ्रेड के साथ हुआ नेपाल फरार

नशे की लत में पति को बनाया सौदागर! फरीदाबाद में पति ने किया पत्नी का एक लाख में सौदा, मना करने पर...

Hisar में आवारा कुत्तों का आतंक, गली में खेल रहे मासूम पर झुंड ने किया हमला...CCTV में कैद हुई घटना

रंजिश में चले लाठी-डंडे, युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

रंजिश में युवक ने सौतेले पिता का किया मर्डर, गैती से गर्दन पर किए कई वार

झज्जर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन में पत्नी के साथ हुआ विवाद तो पति ने उठाया खौफनाक कदम... जानकर कांप...

रिश्ते हुए तार-तार, नहा रही थी पत्नी, पति ने बना ली वीडियो और कर दी सोशल मीडिया पर वायरल