फिर छलका महिला खिलाड़ियों का दर्द : विनेश बोली - जान हथेली पर रखकर घूम रही हूं, साक्षी ने कहा - हमसे ही मांगे जा रहे सबूत

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 07 Mar, 2023 04:57 PM

pain of women vinesh phogat and sakshi malik spilled again

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने वालीं महिला खिलाड़ियों को अब डर सता रहा है कि आरोपी उनका करियर खत्म कर देगा...

चंडीगढ़ : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने वालीं महिला खिलाड़ियों को अब डर सता रहा है कि आरोपी उनका करियर खत्म कर देगा। यही नहीं उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। ये सब बातें खिलाड़ियों ने एक सार्वजनिक मंच पर कही। इस बार खिलाड़ी खुलकर बोले। रेसलर विनेश फोगाट ने कहा कि उन लोगों को हर वक्त जान हथेली पर रख कर घूमना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुरुष प्रधान देश में लड़कियों का बोलना भी उचित नहीं माना जाता है, उन्होंने तो आरोप लगाए हैं और वो भी एक ऐसे व्यक्ति पर जो सत्ता में है। उसके पास पैसे की ताकत है। पावरफुल व्यक्ति से सीधी टक्कर लेने के बाद उन्हें कई तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश की जा रही है।

इस दौरान विनेश ने यह भी कहा कि अगर वे अब भी नहीं बोलती तो फिर कभी नहीं बोल पाती। रेसलर ने कहा कि उन्होंने अपनी मां को हमेशा गलत के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखा है। इसलिए वे भी शुरु से ही गलत को देखकर चुप नहीं रहती। कुश्ती अध्यक्ष पर आरोप लगाने के बाद उन्हें सबसे बड़ा डर इस बात का है कि उनका रेसलिंग करियर न खत्म हो जाए। विनेश ने कहा कि मैंने बचपन से रेसलिंग पर ही ध्यान दिया है। इसके चलते अच्छे से पढ़ाई भी नहीं की। ऐसे में यदि रेसलिंग ही नहीं रहेगी तो वे क्या करेंगी। ओलपंकि भी आने वाले हैं। इसलिए उन्हें चिंता है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें अपने रेसलिंग करियर से हाथ ना धोने पड़े।

विनेश फोगाट के साथ ही मंच पर पहलवान साक्षी मलिक का दर्द भी खूब छलका। उन्होंने कहा कि रेसलिंग में आने के बाद मैंने देखा कि महिला खिलाड़ियों के साथ किस तरह का बर्ताव किया जाता है। साक्षी ने कहा कि हमनें अपना करियर दांव पर लगाकर कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ आवाज उठाई है। इसके बावजूद हम से ही सबूत मांगे जा रहे हैं। महिला पहलवान ने कहा कि खुद कई लड़कियां हमें आकर बता चुकी हैं। ऐसे में भला हम झूठ क्यों बोलेंगे। साक्षी मलिक ने भावुक होते हुए कहा कि कई साल तक देश के लिए खेल चुके बड़े-बड़े ओलंपियन ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठकर गलत के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत जुटाई, जबकि उन्हें पता था कि ऐसा करने से उनके करियर के साथ-साथ जान को भी खतरा है। इसके बावजूद जब हम से ही प्रूफ मांगा जाता है तो मन टूटता है। पहलवान ने तो यहां तक कह दिया कि अगर गलत के खिलाफ आवाज उठाने पर उन से आज ही रेसलिंग छुड़वा भी दी जाए तो भी वे तैयार हैं, क्योंकि वे नहीं चाहती कि आने वाले रेसलर्स को भी ये सब झेलना पड़े। इसलिए वे आवाज उठाने में पीछे नहीं रहेंगी।

बता दें कि बीती 18 जनवरी को देश के पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था। जिसमें वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट विनेश फोगाट, ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे कई बड़े-बड़े नाम शामिल थे। पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच के लिए खेल मंत्रालय और भारतीय ओलिंपिक संघ द्वारा जांच समितियां बनाई गई थी। अभी तक जांच तो पूरी नहीं हुई है, लेकिन इस बीच आए दिन पहलवान नए आरोप के साथ सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि विनेश फोगाट और साक्षी मलिक द्वारा धमकियां मिलने के आरोप पर जांच कमेटियां क्या संज्ञान लेती हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!