करनाल में धान खरीद में गड़बड़ी का मामला, राइस मिलर और 4 इंस्पेक्टरों पर केस दर्ज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 31 Oct, 2025 08:26 AM

paddy procurement irregularities case filed against 5 people in karnal

करनाल जिला प्रशासन ने धान खरीद सीजन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की है। धान मिलिंग में गड़बड़ी सामने आने के बाद एक राइस मिलर और चार मंडियों के निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

करनालः करनाल जिला प्रशासन ने धान खरीद सीजन के दौरान पाई गई अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की है। धान मिलिंग में गड़बड़ी सामने आने के बाद एक राइस मिलर और चार मंडियों के निरीक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर थाना सदर करनाल में मामला दर्ज किया गया है।

जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अनिल कुमार द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, मैसर्ज बटान फूड्स गांव सलारू, करनाल को खरीफ सीजन 2025-26 के दौरान मिलिंग के लिए धान अलॉट की गई थी। धान की भौतिक जांच के लिए एस.डी.एम. करनाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने 25 अक्टूबर को राइस मिल की जांच की।

जांच में पाया गया कि राइस मिल को 67,013 बैग (25,129.87 क्विंटल) धान अलॉट की गई थी। जांच के दौरान बटान फूड्स के संचालक सतीश कुमार की मौजूदगी में दो स्थानों  एक मैसर्ज बटान फूड्स, सलारू में और दूसरी भाटिया ओपन प्लेटी, जुंडला पर धान की गणना करवाई गई। लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार, धान को दो स्थानों पर रखने की कोई अनुमति कार्यालय से नहीं ली गई थी। जांच में करीब 2,906 बैग (1,032.5 क्विंटल) धान कम पाई गई। इस अनियमितता के बाद जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने थाना सदर करनाल में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर करनाल के इंचार्ज तरसेम ने बताया कि डीएफएससी करनाल की शिकायत पर एक राइस मिल संचालक और चार निरीक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों के नाम

सतीश कुमार संचालक, मैसर्ज बटान फूड्स सलारू, करनाल

यशवीर सिंह – निरीक्षक, अनाज मंडी घरौंडा

संदीप शर्मा – निरीक्षक, अनाज मंडी जुंडला

समीर वशिष्ठ – निरीक्षक, अनाज मंडी करनाल

लोकेश – निरीक्षक, अनाज मंडी निसिंग

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!