Haryana: यमुनानगर में मौसम ने बदला मिजाज, बारिश में भीगा मंडी में रखा धान, किसानों की बढ़ी चिंता

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Oct, 2025 04:15 PM

paddy in grain market got wet due to rain in yamunanagar

यमुनानगर की अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा गया धान पूरी तरह भीग गया। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में मौसम विभाग की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया, जिससे दोपहर 1 बजे अचानक तेज आंधी के बाद आसमान में काले बादल छा गए और वर्षा शुरू हो गई। इस दौरान यमुनानगर की अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा गया धान पूरी तरह भीग गया। सैकड़ों क्विंटल धान, जो बोरियों में रखा गया था, साथ ही सुखाने के लिए रखा गया धान भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं आढ़तियों को भी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। अभी नुकसान का पूर्ण अनुमान लगाया जा रहा है। 

PunjabKesari

मौसम विभाग ने आज सुबह 8:30 बजे और शाम को बारिश की चेतावनी जारी की थी, लेकिन इसके बावजूद पर्याप्त सुरक्षा और इंतजाम नहीं किए गए, जिससे यह नुकसान हुआ। 

PunjabKesari

किसानों और आढ़तियों ने बताया कि मंडी में पानी निकासी की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। सीवरेज की सफाई समय पर नहीं होने के कारण हर साल बरसात में यही स्थिति बनती है। एक किसान ने बताया कि उन्होंने फसल को बचाने के लिए टीन और तिरपाल डालने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण वह भी उड़ गए। किसानों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि मंडी से जल्द पानी निकाला जाए और खराब हुए धान के मुआवजे को लेकर उचित कदम उठाए जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!