मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयां छू रहे देश-प्रदेश के युवा- खेल मंत्री संदीप सिंह

Edited By Gourav Chouhan, Updated: 10 Aug, 2022 10:13 PM

our youth touching new heights with hard work  sandeep singh

10 अगस्त- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि देश के युवा मेहनती हैं और निरंतर अपनी मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को स्पोर्ट्स हब...

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): 10 अगस्त- हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि देश के युवा मेहनती हैं और निरंतर अपनी मेहनत के बल पर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश को स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। खिलाड़ी हितैषी नीतियों के कारण राज्य के खिलाड़ी न केवल राज्य बल्कि देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं, जिसका जीवंत उदाहरण राष्ट्रमंडल खेलों में राज्य के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन है। उन्होंने यह बात आज यहाँ स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में "आजादी का अमृत महोत्सव" के तहत हिमाचल प्रदेश में माउंट फ्रेंडशिप चोटी पर 75 फीट लंबे ध्वज को फहराने के लिए चंडीगढ़ में अपने आवास से पर्वतारोहण अभियान की एक टीम को झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान कही। इस अभियान में महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के छात्र शामिल हैं।

 

सरदार संदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत छात्र माउंट फ्रेंडशिप शिखर पर 75 फीट का तिरंगा फहराएंगे और अपनी तरह का एक रिकॉर्ड बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाएंगे। एससी चौधरी, पूर्व मुख्य सचिव, हरियाणा और धर्मेंद्र सिंह सदस्य नेशनल एडवेंचर क्लब ऑफ इंडिया ने बताया कि चंडीगढ़ के राकेश कुमार के नेतृत्व में माउंट फ्रेंडशिप शिखर पर जाने वाले दल में महाराष्ट्र से अश्विनी रंजीत दारेकर, सृष्टि रविभूषण गावंडे, विवेक बालासाहेब सोनावने, दिविजा रंजीत दारेकर, सेजल शैलेश पवार, हरियाणा से नरेंद्र कुमार, परवीन कुमार, डॉ कविता, संदीप सहारन, डॉ अंजू पूनिया, पंजाब से मंदीप, उत्तर प्रदेश से रजनी शॉ और चंडीगढ़ से सुमित कुमार शामिल हैं । नेशनल एडवेंचर क्लब (भारत), जो इस अभियान का आयोजन कर रहा है, एक गैर सरकारी संगठन है। जो देश के युवाओं में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।  यह क्लब हरियाणा सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा वर्ष 1993 में स्थापित किया गया था और अब तक हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर 27 राष्ट्रीय साहसिक खेल महोत्सव और दार्जिलिंग में एक शीतकालीन साहसिक खेल महोत्सव का आयोजन कर चुका है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!