सोहना में चोरों का तांडव, देर रात दो दुकानों के शटर तोड़कर की लाखों की चोरी

Edited By Isha, Updated: 27 Jan, 2020 02:50 PM

orgy of thieves in sohna theft of millions by breaking the shutters

सोहना में चोरों के होसलें बुलंद होते जा रहे है जहां आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया जहां अज्ञात चोरों ने हजारो रुपए के समान पर हाथ.......

सोहना (सतीश) : सोहना में चोरों के होसलें बुलंद होते जा रहे है जहां आए दिन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया जहां अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के समान पर हाथ साफ कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

PunjabKesari

देर रात चोरी की वारदात को दिया अंजाम
जानकारी के अनुसार सोहना कस्बा के पुराने बिजली घर के पास बने जूते, चप्पल, कंबल व तिरपाल के गोदाम के शटर को तोड़कर लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इतना ही नहीं चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि इन्होंने गोदाम के साथ बनी एक परचून की दुकान व आटा चक्की के दरवाजे में लगी गरील को तोड़कर दुकान के गल्ले में रखी नकदी व अन्य सामान को भी चोरी कर लिया जिसकी सूचना दुकानदारों द्वारा पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई लेकिन करीब तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

PunjabKesari

वहीं दुकानदारों के अनुसार शनिवार को दुकानदार अपनी दुकानों को रोजाना की तरह बंद करके गए थे लेकिन रविवार को बाजार बंद रहने के कारण दुकानदारों ने आज सुबह आकर जब अपनी दुकानों को खोला तो देखा कि गोदाम की पीछे से शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब 80 हजार रुपए का समान चोरी करके ले गए। वहीं परचून विक्रेता की दुकान के अंदर लगे दरवाजे की गरील तोड़कर चोर गल्ले में रखी सैकड़ों रुपए की नकदी व कुछ परचून का समान चोरी कर फरार हो गए है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!