BJP प्रत्याशी रणधीर पनिहार का विरोध, नलवा विधानसभा सीट के ​​​​​​​देवां गांव में ग्रामीणों ने घेरा

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Sep, 2024 01:28 PM

opposition to bjp candidate randhir panihar

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों का प्रचार अभियान तेजी से जारी है। इस बीच प्रचार करने जा रहे प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हिसार जिले की नलवा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी रणधीर पनिहार का विरोध हो रहा है।

हिसार (विनोद सैनी) : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों का प्रचार अभियान तेजी से जारी है। इस बीच प्रचार करने जा रहे प्रत्याशियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हिसार जिले की नलवा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी रणधीर पनिहार का विरोध हो रहा है। गांव-गांव में विरोध से भाजपा प्रत्याशी असहज नजर आए। पहले रावलवास कलां और अब गांव देवा में ग्रामीणों ने प्रचार करने आए भाजपा प्रत्याशी रनधीर पनिहार को घेर लिया और सवाल जवाब किए। कई देर तक ग्रामीणों ने रणधीर पनिहार का पीछा नहीं छोड़ा। 

बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसान आंदोलन और किसानी से जुड़े मुद्दों पर सवाल जवाब करते नजर आए, वहीं भाजपा प्रत्याशी सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए। दोनों और से बहस के बीच ग्रामीण युवाओं ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों को उग्र होता देख रणधीर पनिहार गांव से निकल गए। इससे पहले गांव रावलवास कलां में रणधीर पनिहार का विरोध हुआ था।बहस के दौरान जब ग्रामीण रणधीर पनिहार को घेरकर आगे बढ़ने लगे तो पनिहार ने भीड़ को अपने हाथ से धकेल कर दूर कर दिया। धक्का मुक्की तक की नौबत आ गई। ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

आपको बता दें कि रणधीर पनिहार इस बार भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में रणधीर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, मगर भाजपा के रणबीर गंगवा से हार गए थे। इस बार रणबीर गंगवा को भाजपा ने बरवाला से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कुलदीप बिश्नोई के कोटे से यह सीट उनके दोस्त रणधीर पनिहार को दी गई है। कुलदीप बिश्नोई लगातार इस सीट पर रणधीर पनिहार के लिए प्रचार कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!