Edited By Krishan Rana, Updated: 20 Feb, 2026 08:05 PM

कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा का कहना है कि विपक्षी विधायकों को मुद्दे उठाने का
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : कांग्रेस के विधायक और वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा का कहना है कि विपक्षी विधायकों को मुद्दे उठाने का पूरा वक्त देना चाहिए उनकी आवाज को दबाना ठीक नहीं हैं। अरोड़ा ने कहा कि सत्र लंबा चलाने का महज दिखावा है, इस बार अवकाश ज्यादा हैं। लोकसभा में भी सत्र लंबा चल रहा है लेकिन लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने ही नहीं दिया जा रहा है। लोकतंत्र में विधायकों का गला दबाने का काम है, गुहला के विधायक के विरुद्ध केस दर्ज करना पूरी तरह से गलत है।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार को पीने का साफ पानी और बिजली की पूरी व्यवस्था करनी चाहिए। पलवल छायंसा में गंदा पानी व अन्य कारण से बीस लोगों की मौत हो गई है, लेकिन सरकार लीपापोती करने में जुटी हुई है। अशोक अरोड़ा ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कानून व्यवस्था, काम रोको प्रस्ताव लेकर आएंगे राज्य की जनता पूरी तरह से निराश हो चुकी है। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार सदन को लंबा चलाने का अभी से प्रचार करने में लगे हुए हैं। उतनी बात नहीं है। इसमें 11 छुटटी इसमें शामिल है। बजट सत्र हर विपक्ष के लोगों को अपनी बात रखने का समय मिलना चाहिए। पहले से एक दो दिन ज्यादा है।
अरोड़ा ने कहा कि राज्यसभा में एक-एक सीट दोनों दलों के लिए है। अगर इसमें सत्ताधारी दल की ओर से कोई भी धींगामुश्ती की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। हम दो दिनों का प्रदर्शन रहेगा। 25 को होने वाला यह प्रदर्शन मनरेगा बचाओं को लेकर है, जबकि 24 को राज्य सरकार से जुड़े मामलों को लेकर प्रदर्शन की तैयारी है।
कांग्रेस पार्टी प्रदेश के अंदर विपक्ष की मुख्य भूमिका में है, एक एसडीएम के कहने पर एक विधायक के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया गया है। एसडीएम की ओर से विधायक को पहले घंटों बाहर बैठा दिया बाद में झुनझुना पकड़ाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। यह लोकतंत्र का भी अपमान है।अरोड़ा ने कहा कि राज्य की सरकार अपनी पीठ थपथपाने का काम अभी से कर रही है, लेकिन इस तरह की बात नहीं है, क्योंकि प्रदेश पर कर्जा बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में कहा कि भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि विपक्ष के पास में मुद्दे नहीं है, सदन में विपक्ष को समय दें कानून व्यवस्था का क्या हाल है, बाहरी प्रदेश के लोगों को नौकरी दी जा रही हैंं, स्थानीय युवक विरोध कर रहे हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)