हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 Jul, 2025 12:27 PM

on mahashivratri abhishek of lord shiva was done in temples

पिछले दो सप्ताह से चली आ रही कावड़ यात्रा आज महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गई। पूरे गुड़गांव ही नहीं बल्कि प्रदेश में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे और श्रद्धालु शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आए।

गुड़गांव, (ब्यूरो):  पिछले दो सप्ताह से चली आ रही कावड़ यात्रा आज महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के साथ संपन्न हो गई। पूरे गुड़गांव ही नहीं बल्कि प्रदेश में हर हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे और श्रद्धालु शिवालयों में जाकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आए। वहीं, हरिद्वार और गौमुख से कांवड़ लेकर आए शिवभक्त कांवड़ियों ने भी अपने आराध्य का जलाभिषेक कर कांवड़ यात्रा को सम्पन्न किया। वहीं, मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी कतार भी देखी गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

आपको बता दें कि सावन माह की शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का विशेष फल मिलता है। सावन के पहले दिन से ही कांवड़ यात्रा भी शुरू हो जाती है जिसमें शिवभक्त हरिद्वार और गौमुख से गंगाजल लाकर अपने आराध्य का महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक कर अपनी मनोकामना मांगते हैं। इस दिन की जाने वाली पूजा अर्चना से भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। ऐसे में सावन के शुरू होते ही पूरा शहर भक्ति में लीन हो जाता है।

 

वहीं, कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों ने भी सुबह-सुबह ही अपने आराध्य की पूजा अर्चना कर उनका जलाभिषेक किया और अपनी कांवड़ यात्रा को संपन्न किया। कई स्थानों पर आज महाशिवरात्रि पर विशेष प्रसाद का भी भंडारा किया गया।



 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!