अंबाला में एक साथ 14 लोग गिरफ्तार, 52000 रुपये बरामद...पुलिस ने इस मामले में की बड़ी कार्रवाई

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Jul, 2025 02:44 PM

14 people arrested together in ambala

अंबाला छावनी में देर रात 12 क्रॉस रोड पर सरकारी स्कूल के पास जुए के अड्डे पर पुलिस ने रेड की और मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला छावनी में देर रात 12 क्रॉस रोड पर सरकारी स्कूल के पास जुए के अड्डे पर पुलिस ने रेड की और मौके से 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किराए के मकान में जुआ खिलाया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस ने टीम बना कर रेड कर दी। पुलिस ने जुआरियों से 52000 रुपए कैश बरामद किए।

जानकारी के मुताबिक अंबाला छावनी के 12 क्रॉस रोड पर किराये के मकान में लंबे समय से जुआ खेलने का का काम चल रहा था। बीते दिन किसी ने यह गुप्त सूचना अंबाला पुलिस को दे दी, जिसके बाद पुलिस ने टीमें गठित की और देर रात 12 क्रॉस रोड पर उस किराए के मकान में दबिश दी। सूचना के मुताबिक वहां सरेआम जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने मौक़े से 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 52000 रुपये भी रिकवर किए। देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है कि किराए पर दिया मकान किसका है और वहां जुआ कैसे खिलवाया जा रहा था। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!