सर्वश्रेष्ठ फिल्म कलाकारों को मिलेगा ओम पुरी लाइफ अचीवमैंट अवार्ड

Edited By Updated: 14 Apr, 2017 04:24 PM

om puri life achievement award

फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म कलाकार को ओम पुरी लाइफ अचीवमैंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड देने की परम्परा

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोड):फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा ने कहा कि हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म कलाकार को ओम पुरी लाइफ अचीवमैंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। यह अवार्ड देने की परम्परा हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव से की जा रही है। अब प्रत्येक जिले में हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा। वह मैक के प्रांगण में हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय लघु फिल्म महोत्सव के उद्घाटन सत्र में विचार व्यक्त कर रहे थे। 
PunjabKesari
इससे पहले आर.एस.एस. के सह प्रचार प्रमुख जे आनंद कुमार, विधायक सुभाष सुधा, डी.सी. सुमेधा कटारिया, फिल्म अभिनेता यशपाल शर्मा, फिल्म अभिनेत्री मेघना मलिक, महोत्सव के निदेशक धर्मेंद्र डांगी, नकुल, दिनेश गोयल, कमलप्रीत मोदगिल, डा. महा सिंह पूनिया, सुदेश शर्मा, महेश जोशी, अर्चना सुहासिनी, रोशन वर्मा, एस.पी. चौहान ने वर्ष 1989 में कमेटी द्वारा चुने सर्वश्रेष्ठ कलाकारों और फिल्मों को एच.डी.एफ.सी. अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि जे नंद कुमार, विधायक सुधा, फिल्मी कलाकार मालवी, मेघना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
PunjabKesari
इनमें सर्वोत्तम फिल्म समीक्षक का अवार्ड रोशव वर्मा व सुशील सैनी को दिया गया। स्पैशल ज्यूरी सिंगर अवार्ड अनिल शर्मा, स्पैशल ज्यूरी अभिनय का अवार्ड राजू मान, स्पैशल ज्यूरी डांस अवार्ड लाडो बसंती से ऊषा शर्मा, स्पैशल ज्यूरी म्यूजिक अवार्ड जे.पी. कौशिक व भाल सिंह बल्हारा, स्पैशल ज्यूरी डायलाग अवार्ड राजू मान व जयंत प्रभाकर को जर-जोरू-जमीन के लिए दिया गया। महोत्सव में स्पैशल ज्यूरी आर्ट निर्देशक का अवार्ड देवीशंकर प्रभाकर, स्पैशल ज्यूरी कामेडी अवार्ड जनार्दन शर्मा, फूल बदन फिल्म से गायक मेल अवार्ड व बैरी फिल्म के लिए बैस्ट एक्टर का अवार्ड भाल सिंह बल्हारा, बैस्ट सिंगर का अवार्ड ओ.पी. हरियाणवी, म्हार माटी-म्हारी मां फिल्म का अवार्ड सूरज चौधरी, छैल गबरू के लिए स्व. लहरी सिंह को, लाडो बसंती बैस्ट एक्टर अनूप लाठर को, सहायक कलाकार का अवार्ड स्व. जयंत प्रभाकर, जर-जोरू-जमीन की बैस्ट अभिनेत्री का अवार्ड सुमित्रा हुड्डा, बैस्ट एक्टर का हरीश अरोड़ा, छैल गबरू फिल्म के लिए बैस्ट एक्टर के लिए अरविंद स्वामी, छैल गबरू बैस्ट फिल्म का अवार्ड पुरुषोत्तम चौधरी को दिया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!