Haryana: स्व: ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा शुरू, 3 दिनों में 21 जिलों का सफर करेगी तय

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Dec, 2024 01:20 PM

om prakash s ashes urn yatra started

पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो स्व.ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा आज फतेहाबाद पहुंची।

हरियाणा डेस्क : पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो स्व.ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा आज फतेहाबाद पहुंची। इनेलो के डबवाली से विधायक आदित्य देवीलाल, पूर्व मुख्यमंत्री के पोते एवं रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा की अगुवाई में यह अस्थि कलश यात्रा फतेहाबाद पहुंची। इस दौरान इनेलो कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता व फतेहाबाद जिला प्रभारी उमेद लोहान ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर की विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने भी भाग लेकर पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला का फतेहाबाद जिले से विशेष लगाव था और यहां काफी संख्या में लोग उनसे जुड़े रहे हैं।

कलश यात्रा का शेड्यूल 

27 दिसंबर : फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी पहुंचेगी और गुरुग्राम में रात्रि विश्राम होगा।
28 दिसंबर : गुरुग्राम से सुबह नौ बजे यात्रा पुनः शुरू होगी। फरीदाबाद, पलवल, मेवात, झज्जर, रोहतक, सोनीपत पहुंचेगी। रात्रि विश्राम सोनीपत में होगा।
29 दिसंबर : पानीपत से सुबह नौ बजे यात्रा पुनः शुरू होगी। यात्रा जींद, कैथल, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र तक जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!