यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लिया अहम फैसला, अब भिवानी से इंदौर के लिए चलेगी ट्रेन

Edited By Isha, Updated: 06 Jun, 2023 09:05 AM

now the train will run from bhiwani to indore

भारतीय रेलवे द्वारा गर्मी के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर से भिवानी व भिवानी से इंदौर के लिए स्पेशल त्री-साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की है, जो 6 जून को भिवानी से प्रारंभ होगी।  यह ट्रेन सप्ताह में तीन...

भिवानी: भारतीय रेलवे द्वारा गर्मी के मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर से भिवानी व भिवानी से इंदौर के लिए स्पेशल त्री-साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत की है, जो 6 जून को भिवानी से प्रारंभ होगी।  यह ट्रेन सप्ताह में तीन बार चलेगी और यात्रियों को उनके उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी, जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन राशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09325 इंदौर-भिवानी ग्रीष्मकालीन त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28, एवं 30 जून को इंदौर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को 19.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 07.10 बजे आगमन व 07.20 बजे प्रस्थान कर 13.05 बजे भिवानी पहुंचेगी। 

 उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 09326 नियानी- इंदौर ग्रीष्मकालीन त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 जून एवं 1 जुलाई को भिवानी से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को 14.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.25 बजे आगमन व 19.35 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!