Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Oct, 2025 09:51 PM

हरियाणा की मशहूर गोहाना की जलेबी, जो पहले हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के राजनीतिक आयोजनों में चर्चा में रही...
चंडीगढ़ : हरियाणा की मशहूर गोहाना की जलेबी, जो पहले हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र के राजनीतिक आयोजनों में चर्चा में रही, अब बिहार विधानसभा चुनाव में भी मिठास घोलने पहुंच गई है। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने 50 कार्यकर्ताओं की टीम को जलेबियों के साथ बिहार भेजा है, जहां वे एनडीए के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं।
ये कार्यकर्ता बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर स्थानीय मतदाताओं और पार्टी समर्थकों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। जलेबी को जीत का प्रतीक मानते हुए वे विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को मिठाई बांट रहे हैं। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह केवल प्रचार नहीं, बल्कि बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का एक सकारात्मक प्रयास है।
इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी बिहार के भोजपुर जिले में एनडीए के लिए प्रचार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने बिहार को निरंतर आर्थिक सहयोग देकर विकास को नई गति दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)