अब कैदी बनेंगे रेडियो जॉकी, यहां जेल में शुरू हुआ हरियाणा का पहला ऐसा स्टेशन

Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2022 11:30 AM

now prisoners will become radio jockeys

कुरुक्षेत्र की जेल में पहली बार बंदियों के लिए रेडियो जॉकी स्टेशन शुरू किया गया है। इस रेडियो का संचालन कुरुक्षेत्र जेल के बंदियों द्वारा ही किया जाएगा।

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र की जेल में पहली बार बंदियों के लिए रेडियो जॉकी स्टेशन शुरू किया गया है। इस रेडियो का संचालन कुरुक्षेत्र जेल के बंदियों द्वारा ही किया जाएगा। इस रेडियो स्टेशन से अच्छे-अच्छे कार्यक्रम सुने जा सकेंगे। अहम पहलू यह है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने इस रेडियो जॉकी स्टेशन का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। इस उदघाटन सत्र से ही बंदियों ने गीत और उदघोषण करने का कार्य शुरू कर दिया है।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया शुक्रवार को देर सायं कुरुक्षेत्र जिला कारागार में पहुंचे। यहां पहुंचने पर नियमानुसार जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने सबसे पहले तिनका-तिनका संस्थान के सहयोग से कुरुक्षेत्र जेल में स्थापित किए गए रेडियो जॉकी स्टेशन का रिब्बन काटकर उदघाटन किया।

इस रेडियो जॉकी स्टेशन के सामने जस्टिस न्यायमूर्ति बीएस वालिया ने आम और जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय कुमार शारदा ने अमरुद का पौधा लगाया। इसके उपरांत हाई कोर्ट के न्यायधीश ने बंदियों के स्वास्थ्य सेवाओं का आंकलन करने के लिए अस्पताल का जायजा लिया और लाईब्रेरी का भी अवलोकन किया। यहां पर बंदियों ने बेहतरीन गीतों और भजनों की प्रस्तुती दी तथा रेडियो जॉकी स्टेशन के लिए तैयार किए गए गीतों को भी बंदियों ने सबके समक्ष रखा। इन गीतों की प्रस्तुती ने सबको तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। 0

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!